NTA MBBS College: देश का सबसे सस्ता मेडिकल कॉलेज, ₹40500 में MBBS की पूरी पढ़ाई – जानिए सीट, कटऑफ और सुविधाएं
NEET 2025 में पास हुए छात्रों के लिए शानदार मौका! जानिए कैसे देश के सबसे सस्ते मेडिकल कॉलेज, कोलकाता मेडिकल कॉलेज में सिर्फ ₹40,500 में पूरी MBBS की पढ़ाई हो सकती है। सीट्स, कटऑफ, फीस और हॉस्टल की पूरी डिटेल इस आर्टिकल में।
NEET UG 2025 रिजल्ट के बाद काउंसलिंग का इंतज़ार
NEET UG 2025 का रिज़ल्ट जैसे ही आया, लाखों स्टूडेंट्स की धड़कनें बढ़ गईं। अब सबकी नजर NMC यानी National Medical Commission की काउंसलिंग डेट्स पर है। ये काउंसलिंग ही तय करेगी कि आपको कौन सा मेडिकल कॉलेज मिलेगा।
इस साल करीब 1,18,190 MBBS सीटें पूरे देश में उपलब्ध हैं – इनमें सरकारी और प्राइवेट दोनो कॉलेज शामिल हैं।
अब सवाल आता है – क्या MBBS की पढ़ाई आज भी आम स्टूडेंट के बजट में है?
NTA MBBS College: Medical College, Kolkata देश में एक ऐसा कॉलेज है जहां सिर्फ ₹40,500 में हो जाएगी पूरी MBBS की पढ़ाई
NEET UG 2025 का रिज़ल्ट जैसे ही आया, लाखों स्टूडेंट्स के लिए अब अगला सबसे बड़ा सवाल यही है – “अब कौन सा कॉलेज मिलेगा?” और इसी tension के बीच हम आपको एक ऐसी खुशखबरी बताने वाले हैं, जो आपके पूरे मेडिकल करियर की दिशा ही बदल सकती है। भारत में एक ऐसा मेडिकल कॉलेज है जहां सिर्फ ₹40,500 में MBBS की पढ़ाई पूरी हो सकती है! हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा – ₹40,500 में। इसी वजह से ये कॉलेज चर्चा में है और NEET पास करने वाले लाखों बच्चों की पहली पसंद भी बनता जा रहा है।
अब जब NEET का रिजल्ट आ चुका है तो सभी अभ्यर्थी NMC यानी National Medical Commission की काउंसलिंग डेट्स का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। हर साल की तरह इस बार भी काउंसलिंग से ही तय होगा कि कौन सा बच्चा किस कॉलेज में जाएगा। पूरे देश में इस बार करीब 1,18,190 MBBS सीटें उपलब्ध हैं – इनमें से कुछ सरकारी कॉलेजों में हैं और कुछ प्राइवेट में। ऐसे में सबकी चाहत यही होती है कि सरकारी कॉलेज में सीट मिले और फीस भी कम लगे। और यहां NTA MBBS College, यानी कोलकाता मेडिकल कॉलेज की बात करना जरूरी हो जाता है।ये सिर्फ सस्ता ही नहीं, बल्कि भारत का सबसे पुराना मेडिकल कॉलेज भी है।
ये कॉलेज सिर्फ नामी नहीं, बल्की इतिहास से जुड़ा हुआ है। Medical College, Kolkata भारत का सबसे पुराना और पहला मेडिकल कॉलेज है, जिसकी स्थापना 28 जनवरी 1835 को हुई थी। इसे ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने शुरू किया था और उस समय के गवर्नर जनरल लॉर्ड विलियम बेंटिक ने इसका पूरा मार्गदर्शन किया। इसका उद्देश्य था – भारत में आधुनिक एलोपैथिक चिकित्सा शिक्षा की नींव डालना। खास बात ये है कि सबसे पहले बैच में: बंगाल, बिहार और नॉर्थ इंडिया के 20 छात्रों ने शुरुआत की थी।और इसी कॉलेज से भारत की पहली महिला डॉक्टरों में से एक कादंबिनी गांगुली ने 1886 में MBBS पूरा किया था।

NTA MBBS College: Medical College, Kolkata कोलकाता मेडिकल कॉलेज में MBBS सीट्स कितनी हैं?
अब बात करते हैं सबसे जरूरी चीज की – यानि सीट और फीस। इस कॉलेज में करीब 250 MBBS सीटें हैं। इनमें से 15% सीटें यानी लगभग 38 सीटें All India Quota के तहत भरी जाती हैं और बाकी 85%, यानी 212 सीटें, पश्चिम बंगाल राज्य कोटे से। पूरे पश्चिम बंगाल में कुल 38 मेडिकल कॉलेज हैं, जिनमें से 26 प्राइवेट हैं। पूरे राज्य में मिलाकर 5676 MBBS सीट्स हैं – जिनमें से 3826 सीटें सरकारी हैं और बाकी प्राइवेट या ट्रस्ट द्वारा संचालित कॉलेजों की हैं ।
कोटा | सीट्स |
---|---|
All India Quota (15%) | लगभग 38 सीटें |
State Quota (85%) | लगभग 212 सीटें |
Total Seats | 250 सीटें |
पूरे पश्चिम बंगाल में MBBS सीटें:
Total Medical Colleges: 38
सरकारी सीट्स: 3826
प्राइवेट/ट्रस्ट सीट्स: बाकी बची हुई
अब सबसे कमाल की बात – इस कॉलेज में MBBS की कुल ट्यूशन (Tution fees) फीस सिर्फ ₹40,500 है। और हॉस्टल की सालाना फीस? बस ₹648! यानी इतने में तो आजकल एक महीने की कोचिंग की फीस भी नहीं आती। ये फीस स्ट्रक्चर उन स्टूडेंट्स के लिए किसी सपने से कम नहीं है जो सस्ते में क्वालिटी (Quality) मेडिकल एजुकेशन चाहते हैं। यही वजह है कि इस कॉलेज की डिमांड NEET पास करने वाले हर बच्चे के दिल में है।
कट-ऑफ कितना जाता है?
अब बात करते हैं Cutoff की – जो सबसे बड़ा फैक्टर होता है सीट मिलने में। 2024 में जनरल कैटेगरी के लिए ऑल इंडिया कोटा का कटऑफ रैंक 3427 था। यानी अगर आपकी रैंक इतनी या इससे बेहतर है, तो इस कॉलेज में दाखिले का बढ़िया मौका बनता है। 2025 में एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि कटऑफ 610 से 630 मार्क्स के बीच जा सकता है। तो अगर आपके मार्क्स (Marks) इस रेंज में हैं, तो आप सही ट्रैक पर हो।
साल | Cut-off Rank (Gen Category) | अनुमानित स्कोर |
---|---|---|
2024 | Rank: 3427 | — |
2025 (अनुमान) | 610-630 Marks | — |
NTA MBBS College: Medical College, Kolkata MBBS स्टूडेंट्स के लिए सुविधाएं क्या हैं?
कोलकाता मेडिकल कॉलेज सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, स्टूडेंट लाइफ को भी पूरा सपोर्ट करता है:
स्टूडेंट (Student) Life भी इस कॉलेज में बहुत बढ़िया है। यहां लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग हॉस्टल की सुविधा है, जिसमें 24×7 WiFi भी मिलता है। स्टूडेंट्स के लिए क्रिकेट, बैडमिंटन, वॉलीबॉल के ग्राउंड, साथ में जिम और योग सेंटर भी मौजूद हैं। कॉलेज का 26 एकड़ में फैला ग्रीन कैंपस न सिर्फ पढ़ाई के लिए अच्छा माहौल देता है, बल्कि मन को भी शांत रखता है। यहां हर साल कल्चरल फेस्ट्स, गेम्स और सोशल एक्टिविटीज भी कराई जाती हैं, ताकि स्टूडेंट्स का पूरा डेवलपमेंट हो सके।
देखा जाए तो कोलकाता मेडिकल कॉलेज सिर्फ एक पढ़ाई का ठिकाना नहीं है – ये एक ऐसी जगह है जहां से हजारों डॉक्टर निकले हैं और दुनिया भर में नाम रोशन कर रहे हैं। NTA MBBS College का नाम इसलिए खास है क्योंकि ये बजट में भी फिट बैठता है और क्वालिटी में भी No.1 है। MBBS जैसी महंगी पढ़ाई को अगर कोई कॉलेज इतनी सस्ती फीस में और इतने अच्छे इंफ्रास्ट्रक्चर (infrastructure) के साथ दे रहा है, तो भला इससे अच्छा क्या हो सकता है?

अगर आप या आपके जानने वाले NEET 2025 में पास हुए हैं और अब एक सस्ते और भरोसेमंद मेडिकल कॉलेज की तलाश में हैं, तो इस कॉलेज को shortlist करना बिल्कुल मत भूलिए। यहां सिर्फ एडमिशन (Admission)नहीं, एक चमकता हुआ करियर भी मिलेगा।
Short cut NTA MBBS College: MBBS स्टूडेंट्स के लिए सुविधाएं
अलग-अलग हॉस्टल (Boys or Girls दोनों के लिए)
24×7 हाई-स्पीड WiFi
क्रिकेट, बैडमिंटन, वॉलीबॉल ग्राउंड
जिम और योगा सेंटर
कल्चरल फेस्ट और स्पोर्ट्स इवेंट्स
26 एकड़ का विशाल ग्रीन कैंपस
सस्ती पढ़ाई + इतने सारे मज़े… इससे बढ़िया डील मिलना मुश्किल है।
निष्कर्ष: क्यों चुनें NTA MBBS College – कोलकाता मेडिकल कॉलेज?
अगर आप एक ऐसे कॉलेज की तलाश में हैं जहां फीस कम हो, एजुकेशन क्वालिटी (education quality)हाई हो, और स्टूडेंट के लिए हर जरूरी सुविधा मिले — तो ये कॉलेज आपके लिए परफेक्ट चॉइस (perfect choice) है।
सिर्फ ₹40,500 में MBBS करना, वो भी भारत के सबसे पुराने और नामी संस्थान से — इसे कहते हैं सच्चा “Value for Money” एडमिशन (admission)!
FAQs – NTA MBBS College के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q1. क्या कोलकाता मेडिकल कॉलेज सरकारी है?
हां, ये एक सरकारी मेडिकल कॉलेज है, और देश का सबसे पुराना कॉलेज भी।
Q2. MBBS की फीस कितनी है यहां?
सिर्फ ₹40,500 पूरे MBBS कोर्स की ट्यूशन फीस है। हॉस्टल सिर्फ ₹648 प्रति वर्ष।
Q3. क्या NEET 2025 में 610-630 मार्क्स वाले स्टूडेंट्स को सीट मिल सकती है?
हां, ऑल इंडिया कोटा के तहत इस रेंज में जनरल कैटेगरी वालों के लिए मौका बन सकता है।अगर आपके NEET UG 2025 में 610+ मार्क्स हैं तो अच्छा चांस है।
Q4. स्टूडेंट्स के लिए क्या सुविधाएं हैं कॉलेज में?
स्टूडेंट्स लड़कों और लड़कियों के लिए अलग हॉस्टल हैं और 24×7 Wi-Fi, स्पोर्ट्स, योग, जिम और कल्चरल फेस्ट सब कुछ मौजूद है।
Q5. कितनी MBBS सीटें हैं इस कॉलेज में?
कुल 250 सीटें, जिनमें से 38 ऑल इंडिया और बाकी राज्य कोटे से भरी जाती हैं।
आप ये भी पढ़ सकते है।
BHU Free Course 2025: फ्री में करें पढ़ाई टॉप प्रोफेसर्स से – पाएं सर्टिफिकेट और बदलें अपना करियर!
Free Laptop Yojana 2025: 12वीं में 60% अंक वालों को मिल रहे ₹25,000, ऐसे करें स्टेटस चेक
NSP Scholarship 2025: बिना फीस मिले ₹50,000 तक की स्कॉलरशिप – ऐसे उठाएं फायदा!
Newsaaya.com पर हम लाते हैं पुरे भारत की हर छोटे बड़ी खबरे सबसे पहले। अगर आप चाहते हैं कि पुरे भारत की हर छोटे बड़ी खबरे की अलर्ट (Alart) सबसे पहले आप तक पहुँचे, तो इस पोस्ट को Bookmark करें और हमारे सोशल मीडिया से जुड़ें।
“सच की एक ही आवाज़ — Newsaaya.com। हर वायरल, पॉलिटिकल और ट्रेंडिंग टॉपिक यहां सबसे पहले! फॉलो करें
हमें Instagram, YouTube, Wathsapp, Telegram और Facebook पर भी हमें Follow करे
Category: Latest News/Finance News /Education News/Networth News/Politics News/State News/