Garhwa Bypass Road (Highway) उद्घाटन: गडकरी जी की 2,460 करोड़ की सौगात से चमकेगा गढ़वा!

Garhwa Bypass Road (Highway) उद्घाटन

Garhwa Developement की सुनहरी सुबह: नितिन गडकरी ने दी 2,460 करोड़ की सौगात

गढ़वा में अब वो वक्त आ गया है जिसका सालों से इंतज़ार था। गुरुवार को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री Nitin Gadkari ने 1129.48 करोड़ की लागत से बने Garhwa Bypass Road (Highway) का भव्य उद्घाटन किया। इसी मौके पर उन्होंने झारखंड को 2,460 करोड़ रुपये की जबरदस्त सौगात दी।गढ़वा का बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क आज गवाह बना उस ऐतिहासिक पल का, जब विकास की नई इबारत लिखी गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Garhwa Bypass Road Highway उद्घाटन में स्वागत हुआ शाही अंदाज़ में

गढ़वा पहुंचते ही केंद्रीय मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। सांसद विष्णु दयाल राम, उपायुक्त दिनेश कुमार यादव, और एसपी अमन कुमार ने उनका शानदार तरीके से स्वागत किया। भीड़ में जोश था, उम्मीदें थीं और गडकरी जी ने उस भरोसे को तोड़ा नहीं… बल्कि और मज़बूत कर दिया।

Garhwa Bypass Road Highway उद्घाटन
Garhwa Bypass Road Highway उद्घाटन

गढ़वा के लोगों के लिए आज का दिन यादगार बन गया। गुरुवार को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री Nitin Gadkari गढ़वा में 1129.48 करोड़ रुपये की लागत से बनी Garhwa Bypass road Highway का भव्य उद्घाटन किया। ये सिर्फ एक सड़क का उद्घाटन नहीं था, बल्कि गढ़वा के लिए विकास की नई शुरुआत थी।

Garhwa Bypass Road Highway उद्घाटन में दो नई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की शुरुआत

Garhwa Bypass Road Highway उद्घाटन में
Garhwa Bypass Road Highway उद्घाटन में

गढ़वा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान Nitin Gadkari जी ने दो बड़ी सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया जिसकी कुल लागत 2,460 करोड़ रुपये है। Nitin Gadkari जी खाली हाथ नहीं आए थे। उन्होंने गढ़वा को कुल 2,460 करोड़ रुपये की दो बड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की सौगात दी। साथ ही, रेहला फोरलेन का भी उद्घाटन किया गया।

गढ़वा में हुए कार्यक्रम में Nitin Gadkari ने जो बातें कहीं, वो दिल को छू गईं। उन्होंने कहा कि “आपको बहुत अच्छी फोरलेन सड़क मिली है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति कैनेडी कहते थे कि अगर रास्ते अच्छे होंगे, तो देश भी समृद्ध होगा।” यही सोच लेकर उन्होंने झारखंड के लिए बड़े प्लान अनाउंस किए।

नितिन गडकरी जी ने स्थानीय कारीगरों की कला की तारीफ़

उन्होंने झारखंड की तसर साड़ी, हस्तशिल्प और स्थानीय कला की भी खूब तारीफ की। उन्होंने बताया कि ये साड़ियाँ साहिबगंज और गोड्डा भेजकर देशभर में बिक सकती हैं क्योंकि इनकी डिमांड बहुत ज्यादा है। गडकरी ने कहा, “यहां के कारीगरों में कोई कमी नहीं है, बस उन्हें ट्रेनिंग और प्रोत्साहन की ज़रूरत है।”

नितिन गडकरी जी के द्वारा नई घोषणाएं जो झारखंड का चेहरा बदल देंगी

सभा में उन्होंने दो बड़े एलान किए:

गढ़वा-अंबिकापुर और टोरी-चंदवा मार्ग को भी फोरलेन बनाए जाने का ऐलान हुआ। ये एलान सांसद बीडी राम और विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी की मांग पर किया गया। गडकरी ने बताया कि झारखंड में इस समय ₹2 लाख करोड़ की सड़क परियोजनाएं चल रही हैं, जो पूरे राज्य की सूरत बदल देंगी।

नितिन गडकरी जी ने दिया किसानों के लिए खुशखबरी बड़ी।

गडकरी जी ने एक और बड़ा सुझाव दिया —

नितिन गडकरी ने किसानों के लिए बायो-CNG प्रोजेक्ट की भी बात छेड़ी। उन्होंने कहा कि “झारखंड में धान की अच्छी पैदावार होती है और पुआल से बायो-CNG बनाई जा सकती है। हम इस योजना को यहां शुरू कर सकते हैं, जिससे ना सिर्फ पर्यावरण को फायदा होगा बल्कि किसानों को कमाई भी होगी।”

मतलब अब पुआल जलाना नहीं पड़ेगा, बल्कि उससे कमाई होगी!

Nitin Gadkari नितिन गडकरी
Nitin Gadkari नितिन गडकरी

“राजनीति चुनाव तक होनी चाहिए, उसके बाद सिर्फ विकास की बात होनी चाहिए”

उन्होंने मंच से राजनीति को भी छूते हुए एक सशक्त संदेश दिया। झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की इस बात से सहमति जताई कि “चुनाव तक राजनीति हो, उसके बाद सिर्फ विकास की राजनीति होनी चाहिए।” ये लाइन सुनकर सभा में तालियों की गूंज गड़गड़ा उठी।

गडकरी ने भाषण के आखिर में कहा — “जय जोहार, जय झारखंड और नमस्कार।” उनके इस भावनात्मक समापन ने लोगों के दिल जीत लिए। लोगों ने खड़े होकर तालियों से उनका स्वागत किया और ऐसा लगा मानो गढ़वा को सच में उसका हक मिल गया हो।

स्थानीय नेताओं का क्या कहना है?

विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने मंच से कहा कि आज का दिन गढ़वा के इतिहास में एक मील का पत्थर है। उन्होंने कहा, “जो सड़क परियोजनाएं सालों से अटकी पड़ी थीं, आज उनका काम शुरू हुआ है। इससे ना सिर्फ ट्रैफिक आसान होगा, बल्कि आर्थिक और औद्योगिक विकास को भी रफ्तार मिलेगी।”

नितिन गडकरी गढ़वा live प्रोग्राम 

निष्कर्ष: गढ़वा के अच्छे दिन शुरू!

गढ़वा Bypass रोड के उद्घाटन के साथ गढ़वा को जो सौगातें मिली हैं, वो सिर्फ इन्फ्रास्ट्रक्चर तक सीमित नहीं हैं। ये सौगातें रोज़गार, व्यापार, कृषि और कनेक्टिविटी को नई दिशा देंगी। अब झारखंड सिर्फ खनिजों के लिए नहीं, अपने विकास मॉडल के लिए भी जाना जाएगा।

FAQs (आपके सवाल – हमारे जवाब)

Q1. Garhwa Bypass Road (Highway) की लागत कितनी है?
 इसकी लागत ₹1129.48 करोड़ है।

Q2. गडकरी जी ने झारखंड को कुल कितनी सौगात दी?
 कुल ₹2,460 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात दी गई।

Q3. झारखंड में कितनी सड़क परियोजनाएं चल रही हैं?
 लगभग ₹2 लाख करोड़ की सड़क परियोजनाएं चल रही हैं।

Q4. क्या गढ़वा-अंबिकापुर मार्ग अब फोरलेन बनेगा?
 हां, इसकी घोषणा खुद गडकरी जी ने की है।

Q5. तालाब योजना क्या है और इसका क्या लाभ होगा?
 1,000 तालाब बनेंगे जिससे सिंचाई, जल संरक्षण और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी।

आप ये भी पढ़ सकते है

Garhwa Job Vacancy 2025: 10th-12th पास वालों के लिए निकली धमाकेदार Government Job जल्दी करें आवेदन..|

Garhwa News: Dr. Tarun’s wife की पत्नी ने लगाई फांसी दर्दनाक हादसा!, अस्पताल में पसरा मातम

PM Kisan: ₹2000 की 20वीं किस्त की तारीख तय! फटाफट जानें

Newsaaya.com पर हम लाते हैं पुरे भारत की हर छोटे बड़ी खबरे सबसे पहले। अगर आप चाहते हैं कि पुरे भारत की हर छोटे बड़ी खबरे सबसे पहले आप तक पहुँचे, तो आप (Alert) के लिए हमारे Alert Notification को Allow कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। हमारे सोशल मीडिया से जुड़ें।

 हमें InstagramYouTubeWathsappTelegram और Facebook पर भी हमें Follow करे

“सच की एक ही आवाज़ — Newsaaya.com। हर वायरल, पॉलिटिकल और ट्रेंडिंग टॉपिक यहां सबसे पहले! फॉलो करें

 CategoryLatest News/Finance News /Education News/Networth News/Politics News/State News/Other News/

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now